सिरोही में NH-27 पर बड़ा सड़क हादसा, एक के बाद एक 5 गाड़ियों के बीच टक्कर... उड़े परखच्चे, 1 व्यक्ति की मौत

सिरोही में NH-27 पर बड़ा सड़क हादसा, एक के बाद एक 5 गाड़ियों के बीच टक्कर... उड़े परखच्चे, 1 व्यक्ति की मौत

सिरोहीः NH-27 पर आबूरोड-पालनपुर के बीच बड़ा हादसा हुआ. इकबालगढ़ के आगे बालाराम ब्रिज पर भीषण दुर्घटना हुई. एक के बाद एक 5 गाड़ियों के बीच टक्कर हुई. एक अर्टिगा, आइशर समेत गाड़ियों के हादसे में परखच्चे उड़े.  

हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 5 से ज्यादा घायल हुए है. हादसे की सूचना पर मौके पर अमीरगढ़ पुलिस व NHAI की टीम पहुंची. हादसे से नेशनल हाईवे पर 5 से 6 किमी. तक ट्रैफिक जाम हुआ.