कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, 22-23 अगस्त को होगी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, 22-23 अगस्त को होगी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा

जयपुर: कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. 22-23 अगस्त को कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा होगी. अभ्यर्थी पूरी बाजू की शर्ट-टीशर्ट पहनकर परीक्षा दे सकेंगे. पुरुष अभ्यर्थियों को पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट-टीशर्ट की अनुमति है. 

22 अगस्त को बेसिक और 23 अगस्त को वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा आयोजित होगी. कुल 3,951 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. करीब 1.44 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 

कल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी जाएगी. ई-एडमिट कार्ड 19 अगस्त से SSO ID के जरिए डाउनलोड होंगे. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की पूरी गाइडलाइन जारी की.