टोंक : नरेश मीणा ने नगरफ़ोर्ट थाने में किया सरेंडर, सरेंडर करने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों को किया संबोधित

टोंक : नरेश मीणा ने नगरफ़ोर्ट थाने में किया सरेंडर, सरेंडर करने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों को किया संबोधित

टोंक : नरेश मीणा ने नगरफ़ोर्ट थाने में सरेंडर किया. सरेंडर करने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों को संबोधित किया. नरेश मीणा ने कहा कि मैं इसलिए सरेंडर करने आया क्यों कि मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र की तैयारी थी. मेरे खिलाफ स्टेडिंग वारंट जारी कर मुझे भगोड़ा घोषित करना चाहते थे. मेरी सम्पति का ब्यौरा जुटाया जा रहा था.

नरेश मीणा ने कहा कि मेरी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी थी. मेरी ज़मानत 13 जुलाई को ही ख़ारिज कर दी गई थी. नरेश मीना किसानों का राज लाना चाहता है. नरेश मीणा ने समर्थकों का आभार जताते हुए किसान कम्युनिटी से की एक होने की अपील की. संबोधन के दौरान नरेश मीना का दर्द छलका. समर्थकों को संबोधित करते हुए नरेश मीना रोने लगे. 

नरेश मीणा ने नगरफ़ोर्ट थाने में सरेंडर किया. नगरफ़ोर्ट थाना अधिकारी राजेंद्र टाडा ने नरेश मीना को हिरासत में लिया. पुलिस थाने के गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर समर्थकों को रोका.
नरेश मीणा को आज पुलिस SC/ST कोर्ट में पेश कर सकती है. नरेश मीना के समर्थक थाने के गेट के बाहर नारेबाजी की.

आपको बता दें कि टोंक SC/ST कोर्ट ने नरेश मीणा की ज़मानत  ख़ारिज की थी. प्रकरण समरावता थप्पड़ कांड से जुड़ा हुआ है. नरेश मीणा को प्रकरण में हाईकोर्ट से ज़मानत मिली थी. नरेश मीना के साथ प्रहलाद खटाना भी मौजूद रहे. नगरफोर्ट थाने के बाहर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात है. देवली, टोंक ओर उनियारा में धारा 144 लागू की. पुलिस की तमाम खुफिया एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए है.