नई दिल्ली : भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है. 10 जून को लगातार सत्ता में रहते हुए उन्हें 4399 दिन हो चुके हैं और इस तरह उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चुनाव जीतने के बाद लगातार 4398 दिन तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
2014 से लेकर अब तक मोदी राज के 12 साल की 12 बड़ी उपलब्धियां:
-2014 में 58 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले गए
-2015 में 51 लाख करोड़ का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर,4 लाख करोड़ कालीकेजर का लीकेज रुका
-2016 में उज्वला में 11 करोड़ गरीबों की एलपीजी कनेक्शन
इसी साल उरी हमले के बाद पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक
-2017 में एकीकृत कर व्यवस्था को सबसे बड़ी योजना जीएसटी
-2018 में आयुष्मान भारत से 60 करोड़ की स्वास्थ्य सुरक्षा
-2019 में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा और अनुच्छेद 370 खत्म
-2020-21 में कोरोनाकाल में 220 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज
-2022 में हर पर जल मिशन में 16 करोड़ घरों तक पहुंचा जल
-2023 में भारत में पहली बार G-20 की अध्यक्षता और सफल मेजवानी
-2024 में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भाजपा का प्रमुख वादा पूरा
-2025 में जापान को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
-2025 में ही पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई
बता दें कि आज एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन होगा. भारत मंडपम में होने वाली बैठक में विकसित भारत-2047 पर मंथन होगा . NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, भाजपा नेतृत्व और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता बैठक में शामिल होंगे. NDA की बैठक में मोदी के इस रिवॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा. केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विलास परियोजनाओं, ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी.