राजस्थान हाईकोर्ट में जल्द होगी सिविल जज कैडर की भर्ती, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना

राजस्थान हाईकोर्ट में जल्द होगी सिविल जज कैडर की भर्ती, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना

जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट में जल्द सिविल जज कैडर की भर्ती होगी. हाईकोर्ट ने सिविल जज कैडर में वर्ष 2026 के लिए कुल 95 रिक्त पद निर्धारित किए हैं. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी की है. 

95 पदों में 38 पद सामान्य वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति (SC), 10 पद अनुसूचित जनजाति (ST) 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा  6 पद अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के लिए निर्धारित किए गए हैं. 

कुल पदों में महिलाओं के लिए भी आरक्षण निर्धारित है. सामान्य वर्ग के 38 पदों में 13 पद महिलाओं के लिए, एससी के 15 में 5, एसटी के 10 में 3, ओबीसी के 16 में 5 और ईडब्ल्यूएस के 10 पदों में 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 

सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षित 13 पदों में से 2 पद विधवा अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं. विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के आरक्षण का अनुपात 80:20 रहेगा. विशेष योग्यजन के लिए कुल 3 निर्धारित पद है.