राजस्थान में जाता मानसून बरसा रहा मेहर, बीते 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, बांसवाड़ा के घाटोल में अत्यंत भारी बारिश दर्ज

राजस्थान में जाता मानसून बरसा रहा मेहर, बीते 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, बांसवाड़ा के घाटोल में अत्यंत भारी बारिश दर्ज

जयपुर: राजस्थान में जाता मानसून मेहर बरसा रहा है. बीते 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. बांसवाड़ा के घाटोल में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई. घाटोल में 207 एमएम बारिश दर्ज की गई. जबकि पांच स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई.

बांसवाड़ा में ही 3 स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई. उधर, प्रदेश में आठ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर और उदयपुर में बारिश का जोर रहा. प्रदेश में 75 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई. 

आपको बता दें कि 17 साल में 2026 का मानसून सबसे सूखा रहा. मानसून के सूखे के पीछे 'अलनीनो' का प्रभाव माना जा रहा है. देश में 346 जिले सूखे से प्रभावित, खरीफ का उत्पादन घटने की आशंका है. 

इससे पहले 2009 में देश में सामान्य से करीब 23 फीसदी मानसून कम रहा था. हालांकि मानसून की विदाई से पहले 15 शहरों में बारिश हुई. बांसवाड़ा,डूंगरपुर,प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश हुई. वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में भी कई जगह भारी बारिश हुई.