रेलवे की सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आज से, 3 दिन तक चलेगा परीक्षा का दौर, करीब 1 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

अजमेरः रेलवे की ALP भर्ती परीक्षा आज से होगी. 3 दिन तक परीक्षा का दौर चलेगा. 3 से 5 नवंबर तक सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के करीब 1 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. NWR के 87 हजार और WCR के 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. 

अजमेर सहित राजस्थान के 8 शहरों में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूरी की गई है. प्रतिदिन तीन पारियों में परीक्षा आयोजित होगी. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही से शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ेगी.     

11 हजार 127 सहायक लोको पायलटों की होगी नियुक्ति:
रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के हिस्से में 718 पद आए है. उत्तर पश्चिम रेलवे के 600 और पश्चिम मध्य रेलवे के 118 पदों पर भर्ती होगी. देशभर में 11 हजार 127 सहायक लोको पायलटों की नियुक्ति होगी. 

उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के करीब 1 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
NWR के 87 हजार और WCR के 13 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अजमेर सहित राजस्थान के 8 शहरों में बनाए गए 22 परीक्षा केंद्र
रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूरी
प्रतिदिन तीन पारियों में आयोजित होगी परीक्षा
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही से शहर में बढ़ेगी परीक्षार्थियों की भीड़
रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के हिस्से में आए 718 पद
उत्तर पश्चिम रेलवे के 600 और पश्चिम मध्य रेलवे के 118 पदों पर होगी भर्ती