सीकर में कांग्रेस पार्षदों के कैंप में हंगामा, रिसॉर्ट के बाहर जुटे लोग

सीकर : लक्ष्मणगढ़ के धाननी गांव में कांग्रेस पार्षदों के कैंप में हंगामा हो गया है. रिसॉर्ट में लोसल के कांग्रेस पार्षदों के कैंप में कई गाड़ियों से लोग पहुंचे हैं. कैंप के अंदर जाने को लेकर काफी देर तक लोग अड़े रहे. पार्षदों को जबरन रखने के आरोप लगाए. 

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद हैं. सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला भी मौके पर पहुंची हैं. लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी रिसॉर्ट पहुंचे हैं. मामले को लेकर मौके पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी जारी है.

लक्ष्मणगढ़ के धाननी गांव में कांग्रेस पार्षदों के कैंप में हंगामा
-रिसॉर्ट में लोसल के कांग्रेस पार्षदों के कैंप में कई गाड़ियों से पहुंचे लोग 
-कैंप के अंदर जाने को लेकर काफी देर तक अड़े रहे लोग
-पार्षदों को जबरन रखने के लगाए आरोप
-मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद
-सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला भी मौके पर पहुंची
-लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी रिसॉर्ट पहुंचे
-मामले को लेकर मौके पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी जारी