जयपुरः खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है. अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा,राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए है. खाटूश्यामजी में एक पार्षद का मतदान नहीं हुआ था. 25 सितंबर को मतदान होगा,इसके बाद परिणाम जारी होगा.
खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद का स्थगित चुनाव 25 सितंबर को पूरा कराने के निर्देश दिए गए है. उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 सितंबर की तारीख तय,राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश है. 21 सितंबर को अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित किया गया था,अब 25 सितंबर को चुनाव होगा. अध्यक्ष के बाद अगले दिन 26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा.