नई दिल्लीः UPSC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की. कहा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जानें बची. कैप्टन माछर के जल्द स्वस्थ होने की कामना. कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं. कैप्टन स्मित ने जबरदस्त हिम्मत और साहस दिखाया. स्मित ने घायल होने के बावजूद सैकड़ों लोगों की जान बचाई.
मेरी स्मित के माता-पिता और परिजनों से बात हुई. कैप्टन स्मित ने देश के गौरव को बढ़ाया है. UPSC ने 100 साल का सफर पूरा किया. UPSC पर आज भी अटूट भरोसा कायम है. UPSC में समय के साथ जरूरी बदलाव हुए. UPSC ने अपने दायित्व बेहतरीन तरीके से निभाए. अब आगे भारत का भविष्य इंतजार कर रहा है.