शेयर बाजार में आज फिर रही गिरावट, BSE सूचकांक में रहा 875.59 अंकों का उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार में आज फिर रही गिरावट, BSE सूचकांक में रहा 875.59 अंकों का उतार-चढ़ाव

जयपुर: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट रही. डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी व फिर से झड़प शुरू होने से तनाव बढ़ा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली बाजार पर भारी पड़ी. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा.

आज BSE सूचकांक में 875.59 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 255.40 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 150.63 अंकों की मंदी रही. 73,832.55 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.20 फीसदी की गिरावट आई. 

NSE सूचकांक में भी आज 53.35 अंकों की गिरावट रही. 23,161.60 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 0.23 फीसदी की मंदी आयी. आज NSE में 3,362 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,013 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 2,255 कंपनियों में गिरावट आयी. 

94 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 18 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 32 कंपनियों के भावों में  आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से 9 कंपनियों के भावों में सुधार, शेष 21 में गिरावट रही. बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की कारोबारी सलाह दे रहे हैं.