राजस्थान के 303 निकायों में आज चुनाव प्रक्रिया होगी पूरी, राज्य निर्वाचन आयोग जारी कर सकता आचार संहिता हटाने का आदेश

राजस्थान के 303 निकायों में आज चुनाव प्रक्रिया होगी पूरी, राज्य निर्वाचन आयोग जारी कर सकता आचार संहिता हटाने का आदेश

जयपुर: निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी बड़ी खबर है. प्रदेश के 303 निकायों में आज चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आज आचार संहिता हटने की संभावना है. राज्य निर्वाचन आयोग आज आचार संहिता हटाने का आदेश जारी कर सकता है.         

जिन निकायों में चुनाव प्रक्रिया अभी बाकी, वहां आचार संहिता लागू रहेगी. शेष निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी. चुनाव संपन्न होने वाले निकायों में आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्यों को लेकर रास्ता साफ होगा.