आबूराजः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में फिटनेस और स्वस्थ जीवन का मंत्र गूंजा. आबूराज में राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है.
योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है. योग विद्या हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का एक अंग है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दूंगा कि उनके कारण दुनिया के सभी देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है. योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के लिए जरूरी हो.