Road Accident: रामदेवरा जा रहे पदयात्रियों को ट्रक ने लिया चपेट में, दो की मौत, 1 घायल

पालीः पाली में रामदेवरा जा रहे पदयात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. पदयात्रियों को ट्रक ने चपेट में ले लिया. हादसे में दो पदयात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक पदयात्री घायल हुआ है. सभी को पाली के ट्रोमा सेंटर लाया गया है. जहां इलाज जारी है. 

राष्ट्रीय राजमार्ग 162 गुंदोज के निकट की ये घटना है. जहां रामदेवरा जा रहे पदयात्रियों को ट्रक ने चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक यात्री गुजरात के बनासकांठा से थे.