जयपुरः आज जिलेभर में आयोजित शहरी सेवा शिविर होंगे. शिविरों में आमजन की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क,ई-मित्र सुविधा और शिविरों के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित. नगर पालिका बगरू के वार्ड 3 व 4,नगर पालिका बस्सी के वार्ड 3 व 4, नगर पालिका चाकसू के वार्ड 1 से 35, नगर परिषद चौमूं के वार्ड 23, 30, 31, 32, 33, 34, 35 एवं 36, नगर पालिका दूदू के वार्ड 3 व 4, नगर पालिका जमवारामगढ़ के वार्ड 1 से 5, नगर पालिका जोबनेर के वार्ड 2 शिविर लगेंगे.
नगर पालिका कालाडेरा के वार्ड 2, नगर पालिका कानोता के वार्ड 2, नगर पालिका खेजरोली के वार्ड 3 व 4, नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल के वार्ड 15 एवं 16, नगर पालिका मनोहरपुर के वार्ड 3 व 4, नगर पालिका नरायना के वार्ड 3 व 4, नगर पालिका फागी के वार्ड 2, नगर पालिका फुलेरा के वार्ड 2 व 3, नगर पालिका सांभर लेक के वार्ड 22 एवं 23,नगर परिषद शाहपुरा के वार्ड 12, 13, 31 व 33 में शहरी सेवा शिविर आयोजित होगें.