नई दिल्लीः अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा संकट सामने आया है. FAA के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में संचार व्यवस्था ठप होने से देशभर में हड़कंप मच गया. तकनीकी खराबी और पुराने एनालॉग नेटवर्क पर बढ़ते दबाव के चलते चार घंटे से अधिक समय तक कई उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप लगाना पड़ा.
इस संकट का असर गहरा हुआ कि 8 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि करीब 10 हजार अन्य उड़ानों में देरी हुई. इस वजह से लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सिस्टम को अपग्रेड करने के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी और पुरानी संचार व्यवस्था इस समस्या की प्रमुख वजह बताई गई है.
साइबर हमले की आशंका से इनकार:
हालांकि उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है, लेकिन हवाई सेवाओं को पूरी तरह सामान्य होने में अभी कई दिन लग सकते हैं. वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना के पीछे किसी साइबर हमले की आशंका से इनकार किया है. फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती हवाई यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू करना और यात्रियों की परेशानी कम करना है.