मुंबई: दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया. कल मुंबई स्थित आवास पर 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर में 800 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए. 'ना ना करते प्यार', 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'रहे ना रहे हम', 'तुमने पुकारा और हम चले आए' जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी.
हिंदी के अलावा मराठी भावगीतों में अपने कंठ से मधुरता प्रदान की. 'बहना ने भाई की कलाई' जैसा बेहद पॉपुलर गाना भी सुमन कल्याणपुर ने गाया था. लोग आज भी सुमन कल्याणपुर के गाने लता जी की आवाज मान कर सुनते हैं.
मीठी और मुलायम आवाज के कारण उन्हें दूसरी लता भी कहा जाने लगा था. आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा.
दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:
-कल मुंबई स्थित आवास पर 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
-सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर में 800 से ज्यादा फिल्मों में गाए गाने
-ना ना करते प्यार, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे,
-रहे ना रहे हम, तुमने पुकारा और हम चले आए जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी
-हिंदी के अलावा मराठी भावगीतों में अपने कंठ से मधुरता प्रदान की
-बहना ने भाई की कलाई जैसा बेहद पॉपुलर गाना भी सुमन कल्याणपुर ने गाया था
-लोग आज भी सुमन कल्याणपुर के गाने सुनते हैं लता जी की आवाज मान कर
-मीठी और मुलायम आवाज के कारण उन्हें दूसरी लता भी कहा जाने लगा था
-आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा