जयपुरः प्रदेश के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है सामान्य से 2 दिन की देरी से मानसून की विदाई शुरू हुई. बीकानेर के खाजूवाला, फलोदी और जैसलमेर बॉर्डर से मानसून की विदाई. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी है.
आज 7 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कल 8 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई. हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून कमजोर रहा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिली. अब तक प्रदेश में सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज की गई.