राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की कुछ झलकियां, मतदाताओं ने कतारों में लगकर की वोटिंग

21-04-24 10:30:00

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

जयपुर: राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया. शिवानी पुत्री सुरेश चंद निवासी ग्राम डोमपुरा मड़ासिल सरमथुरा धौलपुर ने वैवाहिक बंधन में बंधने से पूर्व लोकतंत्र में आहुति देकर लोकतंत्र का पहले हाथ थामा ,पेश की मिशाल. मतदान करके वोट का महत्व समझ खुशी से सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया. नव मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

महिला शक्ति ने वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाई. जयपुर के चांदपोल खंडेलवाल बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान के लिए इंतजार करते हुए.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

सपोटरा के गज्जूपुरा बूथ पर शादी के बाद विदाई से पूर्व लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाती मीरा बाई मीना.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

नगर(डीग):लोक सभा चुनाव को लेकर के दिव्यांग व बुजुर्ग मतदान करने को लेकर काफी उत्सुक दिखे, दोनों पैरों से विकलांग महिला ने 144 नम्बर पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया. दिव्यांग मतदान को लेकर काफी खुश नजर आए,मतदान करने को लेकर दिव्यांग लोगों के लिए प्रशासन के द्वारा व्हील चेयर व मतदान तक ले जाने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई. आपको बता दें भरतपुर लोक सभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

मतदान के लिए लंबी लंबी कतारें, वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

नव विवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान किया. पीहर बूथ 188 रानासर नीम का थाना में मतदान किया. पति भी इस दौरान उत्साहवर्धन करते साथ रहे.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

नागौर के चैनार स्थित अटल सेवा केंद्र में कोमल टाक निवासी जगावता, चैनार ने विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद ससुराल जाने से पहले अपने पति नितिन सोलंकी के साथ आकर मतदान किया.